फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस : हमारा संविधान, हमारी ताकत

Wed, 26 Nov 2025 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. जयानंद ने कहा कि संविधान हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। डॉ. आमिर के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संविधान की शपथ ली गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, डॉ. दिव्य प्रकाश, डॉ. नेहा वशिष्ठ, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. पल्लवी जैन, डॉ. निहारिका पिलानिया, पवन कुमार, डॉ. प्रताप दास, इकरा रशीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें