फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निलंबन पर सिपाही का टूटा रिश्ता, अब बहाल होने पर गूंजेगी शहनाई

Sat, 03 Jun 2023 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ।
पुलिस कस्टडी से अपराधी का फरार होना एक सिपाही पर इतना भारी पड़ा कि मामले में निलंबित होने पर उसका रिश्ता भी टूट गया था। एक बार फिर उसके जीवन में उमंग भर आई है। सिपाही के बहाल होते ही फिर उसी लड़की से रिश्ता जुड़ गया और 11 जून को दोनों की शादी है।
विज्ञापन

जयदेवी नगर का रहने वाला गैंगस्टर अभिषेक ठाकुर प्यारे लाल जिला अस्पताल से मेडिकल कराने के दौरान फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने वाले सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। मामले में सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही जगमोहन यादव भी निलंबित हुए। उनकी दो दिन बाद होने वाली शादी टूट गई। निलंबन की कार्रवाई होने से लड़की पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया था। अब सिपाही बहाल हुआ तो फिर से उन्हीं लड़की वालों ने रिश्ता जोड़ लिया और अब 11 जून को शहनाईयां गूंजेगी। शादी के कार्ड भी वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें