मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में चोरों ने सिटी स्टेशन से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अशोक कुमार की बाइक चोरी कर ली। सिपाही ने थाने पर चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया। बुलंदशहर निवासी अशोक कुमार ने शनिवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है। 18 अक्तूबर को वह अपनी बाइक सिटी स्टेशन पर खड़ी करके अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद वह वापस आए तो देखा की उनकी बाइक गायब है। सिपाही ने शनिवार को केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बाइक चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद