मेरठ। दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मोहसिन के घर पर शनिवार को कांग्रेसी सांत्वना जताने पहुंचे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सुमित विकल, सलीम खान और राजू यादव यहां पहुंचे। उन्होंने मोहसिन के पिता, भाई सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ब्यूरो