फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और देश का युवा मोदी राज में खुद को ठगा महसूस कर रहा है। राहुल गांधी की युवा सोच से ही देश तरक्की करेगा। कहा कि राहुल गांधी देश को एक अलग दिशा में ले जाने की ओर अग्रसर है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आने वाले लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी। इस मौके पर पूर्व एडीओ यशवीर सिंह, पूर्व कमिश्नर बेगराज, जाहुल चौधरी, शमीम खान, अशोक शर्मा, बहादुर सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें