फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा किया स्वागत

Mon, 25 Dec 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर, नहटौर। नगर पहुंचने पर कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का स्थानीय कांग्रेसियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाजपा की दमनकारी नीतियों को जनता के सामने रखा जा रहा है।
रविवार दोपहर झालू मार्ग स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई। यूपी जोड़ो यात्रा नहटौर के झालू चौराहे, हल्दौर चौराहे, नूरपुर मार्ग, मुख्य बाजार, एजेंसी चौराहा, जोशीयान, पीर की चुंगी आदि स्थानों से होती हुई नूरपुर के लिए कूच कर गई। नूरपुर मार्ग पर भी यात्रा का आकू, खंडसाल व बालापुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय राय ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश का किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, बुनकरों आदि सभी वर्गों का शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों मजदूरों गरीबों के साथ छल करने में लगी है। यात्रा का उद्देश्य वर्तमान स्थिति से प्रदेश को उबारने के लिए लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, धर्मपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुनीष त्यागी, नगर अध्यक्ष जहांगीर सुईट, ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, अनिल कुमार, हेनरिता राजीव सिंह, सुकेंद्र सिंह, नजाकत अल्वी, मुन्नालाल प्रेमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें