फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जान फूंकने को युवाओं को मिले अनुभव का साथ : कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम कुरैशी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पत्र लिखा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कुरैशी ने युवाओं के साथ दिग्गजों को भी जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की अंदरूनी कलह पर अफसोस जताया। कुरैशी ने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को एक ही स्थान पर अलग-अलग झंडा फहराना चिंताजनक है। उन्होंने हर जनपद में वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार परिषद बनाने का सुझाव दिया। साथ ही, हर महीने जिला व शहर की सामूहिक बैठकें कराने को कहा। अध्यक्षों द्वारा परिषद सदस्यों को सूचना देना अनिवार्य करने की भी बात कही। उन्होंने अनुशासन समिति के गठन की भी मांग की। ओपी शर्मा, यूसुफ कुरैशी समेत 30 वरिष्ठ कांग्रेसियों की सलाहकार समिति बनाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें