मेरठ। कांग्रेस की ओर से शनिवार को नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि गृहकर में वृद्धि और नगर निगम की मनमानी के विरोध में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनका बिल 400-500 रुपये आता था। उन्हें दस-बारह हजार के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने हक की लड़ाई के लिए साथ आने का आह्वान किया। रंजन शर्मा ने यह भी अपील की है कि जब तक रास्ता नहीं निकल जाता तब तक बिल जमा न करें।