परीक्षितगढ़। कांग्रेस पार्टी परीक्षितगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नासिर त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के छह गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष नासिर त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललियाना, खजूरी, सौंदत, नगर, गांवड़ा और पूठी गांव में लोगों से जनसंपर्क कर देश बचाओ संविधान बचाओ वोट बचाओ अभियान की जानकारी दी। इस दौरान जफरयाब, ताहिर, राहुल, आजाद, डॉ. शादाब, फैसल, गुड्डू चौधरी, प्रधान सोएब, डॉ. जफर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।