मेरठ में नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से दावेदारों में पनप रही आपसी कलह को संभालते हुए घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष और चेयरमैन के पदों पर अपने प्रताशियों की घोषणा कर दी हैं।