फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेस ने पार्टी के 35 साल से वफादार नसीम पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मेरठ समेत तीन नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी किए घोषित
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांग्रेस ने मेरठ नगर निगम महापौर के लिए पार्टी के 35 साल से वफादार नसीम कुरैशी पर दांव लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मेरठ से नसीम कुरैशी के अलावा सहारनपुर से प्रदीप वर्मा और मुरादाबाद से रिजवान कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया है।
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर और सदस्य सलीम खान ने इसकी पुष्टि की। प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और पीसीसी सदस्यों और प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। उनका कहना है कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। वह मेहनत से चुनाव लड़ेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

000
तीसरी पीढ़ी से जुड़े हैं कांग्रेस से
शहर घंटाघर निवासी 55 वर्षीय नसीम कुरैशी 35 सालों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी है, जो कांग्रेस से जुड़ी है। वह यूथ कांग्रेस से मेरठ महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, 2006 से 2012 तक मेरठ महानगर अध्यक्ष, 2014 से 2020 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव रहे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( पीसीसी) के सदस्य हैं।
विज्ञापन

000
नाखुश हैं दूसरे गुट
कांग्रेस पार्टी भले ही अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद कर रही हो लेकिन पार्टी में गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। प.उप्र के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन कुरैशी ने कहा था कि पार्टी में गुटबाजी रहेगी या वो रहेंगे। बावजूद इसके गुटबाजी जारी है। महापौर का टिकट पुराने कांग्रेसी डॉ. यूसुफ कुरैशी भी मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी अपने प्रत्याशी सुशील सैनी के लिए महापौर की दावेदारी कर रहे थे। नसीम कुरैशी के प्रत्याशी बनने पर दूसरे गुटों को झटका लगा है, जिसका असर यह रहा कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची को स्थानीय नेता नकारते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें