दौराला - भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। हरवीर पाल को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बृहस्पतिवार को उनके भावनपुर आवास पर भाजपा के दौराला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर बधाई दी। कहा कि पार्टी में हर वर्ग का सम्मान है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पिछले कई सालों से पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं, जिसका इनाम पार्टी के उच्च नेतृत्व ने उन्हें जिले की जिम्मेदारी देकर दिया है। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, भूपेंद्र अहलावत, धर्मेंद्र अहलावत, श्रवण सोम, आशीष, अनिल, प्रशांत, विराट, राहुल, पंकज, आयुष, संजय, मनोज, प्रदीप आदि मौजूद रहे।