मवाना। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक को अनुसूचित जाति जनजाति एवं विमुक्ति जाति संबंधी संयुक्त समिति का सभापति बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने दिनेश खटीक के गंगा नगर स्थित आवास पर जाकर बधाई दी एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला अध्यक्ष मेरठ अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सतवीर त्यागी विधायक, जितेंद्र सतवाई सिवालखास विधायक, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रवि प्रकाश, महानगर अध्यक्ष राज कुमार सोनकर, महानगर महामंत्री श्याम लोमस पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, मेरठ भाजपा जिला महामंत्री संदीप प्रधान, समीर चौहान, नेम पाल गौतम आदि भाजपा नेताओं ने दिनेश खटीक को समिति का सभापति मनोनीत होने पर बधाई दी।