खरखौदा में प्रदीप त्यागी को हापुड़ का किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते भ
खरखौदा। पांची स्थित फार्म हाउस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सतवीर त्यागी के बेटे प्रदीप त्यागी को किसान मोर्चा का हापुड़ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। मंडल के कार्यकर्ताओं ने फार्म हाउस पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर मंडल महामंत्री हरीश कुमार, कपिल शास्त्री, अरविंद चौधरी, अक्षय प्रजापति, चक्रेश त्यागी, लीलू चेयरमैन, चंदगीराम शर्मा, रविंद्र भूषण त्यागी, बाबूराम जाटव, मोनू जाटव और रिंकू जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।