फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कुट्टू के आटे की पकौड़ी-कचौड़ी खाने पर 42 की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, मच गया हड़कंप

Sun, 10 Mar 2024 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में कुट्टू के आटे की पकौड़ी-कचौड़ी खाने पर 42 की हालत बिगड़ गई। वहीं, आनन-फानन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुट्टे के आटे से हालत बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में रोहटा, जानी खुर्द और मोदीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में कुट्टू के आटे की कचौड़ी और पकौड़ी खाने से महिलाओं और बच्चों सहित 42 लोगों की हालत बिगड़ गई। महाशिवरात्रि व्रत खोलने के दौरान चक्कर आने, उल्टी दस्त लगने जैसे लक्षणों के साथ इन लोगों की हालत खराब होती चली गई। इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इन घटनाओं के बाद कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकानों पर खराब कुट्टू का आटा बेचने के कारण ऐसा हुआ है। वहीं, चिकित्सक भी आटा पुराना और खराब होने की आशंका जताकर लोगों को ऐसे आटे के प्रयोग से बचने की हिदायत दे रहे हैं।

शनिवार को रोहटा क्षेत्र के पूठखास गांव में कई परिवारों ने गांव के ही एक दुकानदार के यहां से कुट्टू का आटा व्रत खोलने के लिए लिया था। बताया गया कि शुक्रवार देर रात व्रत खोलने के लिए जैसे ही लोगों ने इस आटे से बना आहार लिया तो महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों की हालत बिगड़ती चली गई। आनन-फानन में लोग निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। यहां बीमार होने वालों में गीता पत्नी देवेंद्र, बॉबी पुत्र संजय, समर सिंह ठाकुर, मीनू पत्नी राहुल, गीता पत्नी प्रदीप, निशु पुत्री समय सिंह, अंकित पुत्र सबर सिंह, प्रेमलता पत्नी समर सिंह, चेतन पुत्र समर सिंह, मोहित गिरी पुत्र बृजपाल गिरी, रोहित गिरी पुत्र बृजपाल गिरी, अंजलि पत्नी मोहित गिरी, आरती पत्नी रोहित गिरी, शिवकुमार पुत्र कृपाल सिंह, पूनम पत्नी शिवकुमार, शशि पुत्री शिव कुमार, दक्ष पुत्र शिव कुमार, अमित पुत्र सुभाष, सुभाष पुत्र जयपाल, राजीव पुत्र मंगल राम, भीकू पुत्र अमित, मानवी पुत्री राजीव सहित अन्य शामिल बताए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है खराब आटा देने के कारण ऐसा हुआ। क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह का कहना है कि कुछ लोग विषाक्त भोजन की समस्या के आए थे। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जानी खुर्द के गांव भोला खास में दो परिवारों के नौ लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों ने भी एक दुकान से आटा लेने के बाद व्रत का आहार तैयार किया था। एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। देर रात तक हालत में सुधार न होने पर सभी को मेरठ के भोला चेकपोस्ट के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीमार लोगों में भाव्यांश पुत्र विनोद, तनीषा पुत्री विनोद, रेनू पत्नी विनोद, सचिन पुत्र हरिकिशन, ज्योति पत्नी सचिन, सरोज पत्नी इंद्र कुमार, मोनू पुत्र इंद्र कुमार, ज्योति पत्नी मोनू और वंश भांजा मोनू बताए गए हैं। वहीं घटना की कोई शिकायत नहीं की गई है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
विज्ञापन

इसके अलावा मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित सनराइज एन्क्लेव, आनंद निकेतन, एकता नगर में कुट्टू के आटे से बनी पकाैड़ी व कचौड़ी खाने से 12 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सनराइस काॅलोनी के श्रीपाल शर्मा ने बताया कि वह डीएम कार्यालय मेरठ से सेवानिवृत्त हैं। व्रत खोलते समय उनके अलावा पड़ोसी निखिल शर्मा, प्रियंका शर्मा, अंकुर शर्मा, ममता, आकाश, अमन, मिथिलेश सहित अन्य की हालत बिगड़ गई। श्रीपाल ने बताया कि आनंद निकेतन व एकता नगर में भी ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें