दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के सरसवा गांव स्थित पंचायत घर में सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्राम प्रधान शेबी रिजवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंचायत कार्यालय से कंप्यूटर का पूरा सेट, प्रिंटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मंगलवार सुबह पंचायत भवन पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। प्रधान ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।