फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फैक्टरी की एनजीटी और सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी की एनजीटी और सीएम से शिकायत
विज्ञापन

मोदीपुरम। गढ़ रोड निवासी एक व्यक्ति ने राधा गोविंद स्कूल के पीछे अवैध रूप से संचालित फैक्टरी को बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री व एनजीटी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि राधा गोविंद स्कूल के पीछे अवैध रूप से फैक्टरियों का संचालन हो रहा है । इनसे निकलने वाला धुआं प्रदूषण फैला रहा है तथा लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहा है।। फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी के लिए जमीन में बोरिंग कर रखा है, जिस कारण भूजल भी प्रदूषित हो रहा है। आरोप है कि इसको लेकर कई बार प्रदूषण विभाग, डीएम, एडीएम समेत कई अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व एनजीटी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरके त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें