सरधना। कस्बे के मोहल्ला छावनी निवासी युवक ने सामुदायिक शौचालय बंद रखने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। मोहल्ला छावनी निवासी शाकिब पुत्र इकबाल ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र में स्थित एक मदरसा परिसर में आमजन के उपयोग के लिए सामुदायिक शौचालय बना हुआ है। आरोप है कि मदरसे से जुड़े एक युवक ने शौचालय पर ताला लगा रखा है और लोगों को उसका उपयोग नहीं करने देता। शिकायत के अनुसार शनिवार दोपहर जब शाकिब ने शौचालय का ताला खोलने के लिए कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। एसडीएम ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।