मेरठ। भावनपुर थाना के गांव लडपुरा मार्ग स्थित अनुपमा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र गुर्जर ने बताया कि अप्रैल 2025 को कुछ युवकों ने रात में सीसी कैमरे तोड़कर चोरी की थी। अन्य सीसी केमरो में फुटेज मिल गई थी। उन्होंने थाने पहुंचकर सीसी शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था। प्रधानाचार्य का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस अभी तक सीसी टीवी कैमरे में आए युवकों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही कर सकी। जिसके चलते प्रधानाचार्य ने एक शिकायती पत्र पुलिस उप महानिरीक्षक के नाम देते हुए कार्यवाही की मांग की है। संवाद