मवाना। एडवोकेट अक्षत शर्मा ने उर्जा मंत्री एके शर्मा के नाम भेजे गए पत्र में बताया कि विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों की बाउंड्री कराई जा रही है। पहले से सभी ट्रांसफार्मरों की लोहे से बाउंड्री हुई थी। इसे हटाकर अब केवल जाली लगाई जा रही है। यह जाली लगने के 10 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में जांच कराई जाए और फिर से मजबूत बाउंड्री की व्यवस्था की जाए। संवाद
-