फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फरियादियों ने रखीं समस्याएं, मौके पर समाधान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी चार शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ते के विवाद, पैमाइश, मारपीट तथा अन्य राजस्व और पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें