मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत द्वारा रविवार को बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर में समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय संयोजक मुकेश चंद्र गुप्ता, राज कुमार अरोरा, विश्वनाथ मित्तल और प्रो़ संगीता अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंदी, संस्कृत व लोकगीतों की प्रतियोगिता हुई। तीनों प्रतियोगिताओं में राष्ट्रभक्ति के गीतों का गायन हिंदी, संस्कृत एवं लोकगीत के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। सभी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दीं।