फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छठी पर लगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ओर से बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठी महोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और किसानों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि एसडीएम उदित नारायण सेंगर और विशिष्ट अतिथि सीओ आशुतोष कुमार ने शिरकत की। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। आयोजक चौधरी अमित सिंह छाबड़िया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म का संदेश दिया है। किसान भी अपने कर्म और मेहनत के बल पर समाज और देश की सेवा करता है। भंडारे में अतुल त्यागी, जोनी त्यागी, विनीत त्यागी, श्रीपाल, भूरा, संजीव कुमार, मनोज, मंजु त्यागी, आदेश बाबा और ज्ञानेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें