दौराला - बाबा बिहारी दास मंदिर में श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित करते विनीत भराला। स्र
दौराला। सरधना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी विनीत भराला ने रविवार को मटौर-बड़गली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने पत्नी सविता विहान, बेटी इशिका विहान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी बाबा श्याम गिरी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के दौरान विनीत भराला ने बाबा बिहारी दास से विधानसभा चुनाव में जीत की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर ज्योति चौहान, अमित चौहान, रजनीश, ललित, रवि, राहुल, प्रशांत, अरविंद, जॉनी, अतुल, विपिन आदि मौजूद रहे।
दौराला - बाबा बिहारी दास मंदिर में श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित करते विनीत भराला। स्र