फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी ने शुरू की दशहरा मेले की तैयारी

विज्ञापन
कसेरुखेड़ा दशहरा कमेटी ने मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की आयोजन किया गया।  स्रोत स्वयं
विज्ञापन
गंगानगर। भगत लाइन कसेरुखेड़ा में दशहरा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा की बैठक सैनी फार्म हाउस में हुई। अध्यक्षता समाजसेवी चौधरी यशपाल सिंह ने की। संचालन नंदकिशोर ने किया। कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि इस बार दशहरा मेला दो अक्तूबर को लगाया जाएगा। नंदकिशोर ने बताया कि सोमवार से रावण का पुतला बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, मेला आयोजन को लेकर अनुमति भी ली जाएगी। कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने अनुमानित खर्च के बारे में चर्चा की। पूर्व पार्षद सुशील सैनी और विनोद सोनकर ने कमेटी के सभी वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर जयप्रकाश, पुष्पेंद्र, रामनिवास, मनीष गुप्ता, पार्षद सुशील सैनी, कन्हैयालाल, शक्ति राज सिंह एडवोकेट व कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें