फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समिति अध्यक्षों ने प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
दौराला - प्रयागराज के फूलपुर में आयोजित प्रशिक्षण के शुभारंभ पर समिति अध्यक्ष। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। प्रयागराज के फूलपुर में आयोजित तीन दिवसीय गणना एवं चीनी मिल गन्ना समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में दौराला से भूपेंद्र सिंह, मवाना से विनोद भाटी, सकौती से सरवन, मेरठ से वीरेंद्र सिंह भाटी ने प्रतिभाग किया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजय भंडारी और डॉ. हरिश्चंद्र रहे। उन्होंने ने सभी अध्यक्षों का स्वागत किया। नैनो उर्वरक व इफको जल विलय उर्वरकों की उत्पाद की उपलब्धता के बारे में प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। साथ ही गन्ना समितियों द्वारा किए जा रहे इफको के सहयोग की सराहना की। डॉ. डीके सिंह ने समिति अध्यक्ष को नैनो उर्वरक, उर्वरक, जल विलय उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें