फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमान अधिकारी को सेवानिवृति पर विदाई दी

विज्ञापन
73 यूपी बटालियन, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के सेवानिवृत्ति  पर विदाई देते हुए। 
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के सेवानिवृत्ति पर समारोह में विदाई दी। अध्यक्षता उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल व संचालन वरिष्ठ लिपिक उमेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रहे। प्रधानाचार्य आदि ने माला एवं पटका पहनाकर, प्रतीक चिह्न व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर कर्नल मित्तल को सम्मानित किया। जिप्सी में खड़े कर पुष्पवर्षा करते हुए कर्नल मित्तल को शानदार विदाई दी गई। इस अवसर पर मेजर तनुज कुमार, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, लेफ्टिनेंट शिखा गुप्ता, सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, बीएचएम ललित मोहन, समस्त जेसीओ, एनसीओ, सिविल स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें