फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावड़ से आकर हस्तिनापुर में लिख रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने छापा मारकरकस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी से खुलेआम सट्टा लिख रहे लावड़ निवासी एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम नगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को सट्टे से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रभात नगर कॉलोनी की मुख्य मार्ग पर स्थित गली में दबिश दी, जहां अप्पू निवासी गांव खेड़ी टप्पल, थाना लावड़ दौराला को सट्टे का कारोबार करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सट्टा पर्ची और करीब दो हजार रुपये की नकदी बरामद हुई, जो सट्टे के लेनदेन में उपयोग की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सट्टेबाजी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें