फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 किलो रंगीन मिठाइयां नष्ट कराई

विज्ञापन
colours sweet
विज्ञापन
120 किलो रंगीन मिठाइयां नष्ट कराई
विज्ञापन

मेरठ। गुणवत्ता में संदेह होने पर एफएसडीए ने 120 किलो रंगीन मिठाई नष्ट कराई है। 450 किलो रस्क और 29 लीटर खाद्य तेल सीज किया है।
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने रोहटा रोड स्थित ओबराय इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। यहां से बेसन की बूंदी का नमूना लिया गया। यो यो ब्रांड का 450 किलोग्राम प्रीमियम रस्क सीज किया गया है, जिसकी कीमत करीब 78 हजार रुपये है। अशोक किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया। गुणवत्ता में संदेह के आधार पर करीब तीन हजार रुपये कीमत का 29 लीटर खाद्य तेल सीज किया है। इनके अलावा जानी स्थित गर्ग मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर चमचम का नमूना लेकर करीब 90 किलो रंगीन मिठाइयां नष्ट की गई। लावड़ में गौरव गुप्ता की दुकान से नमकीन का नमूना लिया गया। 30 किलो रंगीन मिठाई नष्ट कराई गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानू पटेल, विपिन कुमार, अरुण राणा, दलवीर सिंह और रीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें