लावड़। इंचौली स्थित दीप अकादमी स्कूल में शुक्रवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने भिन्न भिन्न प्रकार की वेस्ट मेटेरियल से रंग बिरंगी राखी बनाई। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 11वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। उपप्रधानाचार्य पल्लवी शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन मनीष कुमार शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की। इस दौरान सारिका, शिवाली, मेघा, विदुषी, गौरव आदि का सहयोग रहा।