फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समा बांधा

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल के वा​र्षिकोत्सव के मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह की थीम इंटेलेक्ट टू इंटेलिजेंस नया भारत रही। शुभारंभ नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. विशाल जैन, विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन एवं प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा आदि ने किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक और समूह गीतों के माध्यम से नया भारत की परिकल्पना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आधार है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें