मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ प्रभात की ओर से मंगलवार को एक निजी विवि के सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता आरएस धामा ने की। सचिव वंदना सिंह ने कार्यक्रम की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर गीत, नृत्य और हास्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में पीडीजी एमएस जैन, राम गोपाल, आयुष तोमर, गोपाल सिंह राठौर, अश्विनी गुप्ता, डॉ. संजीव गर्ग, आर्मी पब्लिक स्कूल से रीता गुप्ता, लक्ष्य कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद