मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई थी, लेकिन शनिवार तक भी महाविद्यालय पोर्टल से डाटा डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं और ना ही महाविद्यालय की ईमेल पर यह उपलब्ध कराया गया है। अव्यवस्था का आलम यह है कि यदि विश्वविद्यालय महाविद्यालय को डाटा योग्यता सूची तैयार करने के लिए समय से उपलब्ध नहीं कराता है, तो महाविद्यालय कैसे मेरिट तैयार करेंगे। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति के अनुसार विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज प्रवेश समय सारणी के अनुसार प्रवेश नहीं कर पाएंगे। संवाद