मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने मंगलवार को सीसीएसयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में ओजोन की चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वंदना फोगाट रहीं। मुख्य अतिथि डीएफओ वंदना फोगाट ने कहा कि 31वें ओजोन दिवस पर हमें ओजोन परत की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने होगें। एनवायरमेंट क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि युवाओं को ओजोन के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल गतिविधि अपनाकर एकजुट होना होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदू शर्मा ने कहा कि ओजोन परत में छेद होने से जलीय जीवन, खाद्यान्न पर संकट बढ़ेगा व त्वचा कैंसर के बढ़ने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्रम में प्रो. बिंदु शर्मा, क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, दुष्यंत चौहान, प्रो. नीलू जैन, लक्ष्य निचंत, अमराह नदीम, यशिका, अनमोल आदि मौजूद रहे। संवाद