फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व्च्छता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : दीपिका

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका में आयोजित किया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम। पालिका
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 8 से 14 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन टीम की लीडर फरहीन ने प्रतिभागियों को स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की अध्यक्ष अंजलि, आस्था छाबड़ा, अजमत, फरहीन, निशा सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका में आयोजित किया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम। पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें