फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले युवकों को मुर्गा बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईवे सहित कंकरखेड़ा और रोहटा रोड क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे से सड़कों पर टहलने निकले दर्जनों लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान वृद्ध और महिलाओं को चेतावनी देकर घर भेज दिया, वहीं युवकों को मुर्गा बनाया और उठक बैठक लगवाई। लॉकडाउन के चलते डॉक्टर लोगों को घरों में योग और एरोबिक्स करने की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवक सुबह टहलने निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम ने रविवार सुबह 5 से 7 बजे तक बाईपास, कंकरखेड़ा और रोहटा रोड क्षेत्र में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक किया। वृद्धों को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताकर घर जाने की सलाह दी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बहुत से युवकों ने मास्क भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें