कुंडा के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले
माछरा। हेल्थ वारियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएचसी माछरा अधीक्षक के नेतृत्व में सीएमओ सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार रात कुंडा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की गई हेल्थ वारियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट में बेहद रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएमओ सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 123 रनों को लक्ष्य दिया। कैप्टन सीएचसी माछरा के अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 33 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं 123 रनों का पीछे करने उतरी एनएचएम वारियर्स की टीम 20 ओवर में 116 रन ही बना सकी। इस तरह से सीएमओ सुपर किंग्स ने रनों से जीत दर्ज की। इसके उपरांत राजन त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. तरुण राजपूत को बेहतरीन बल्लेबाजी करने पर बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।