फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि बृह्मपुरी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मोहल्ले गणेशपुरी व गौतमनगर में कुट्टू का आटा खाने से क्षेत्र में कुछ लोगों में उल्टी, घबराहट व कमजोरी की शिकायत उत्पन्न हुई। 7 मरीज पीएलशर्मा जिला चिकित्सालय में भर्ती किए गए, जबकि 9 मरीज बृह्मपुरी क्षेत्र के निजी चिकित्सालय इन्द्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती किए गए। इनकी स्थिति सामान्य है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बृह्मपुरी की टीम द्वारा भ्रमण किया गया, गणेश पुरी में 150 घरों में 38 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू का सेवन करना बताया गया व उल्टी तथा घबराहट जैसे लक्षणों का आना बताया गया। गौतमनगर क्षेत्र में 200 घरों का भ्रमण किया गया जिनमें 11 परिवारों में 26 व्यक्तियों द्वारा उल्टी व घबराहट जैसे लक्षणों का होना बताया गया। इन सभी 64 व्यक्तियों का तत्काल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें