फोटो ::
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बृहस्पतिवार को पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। डा. कटारिया ने बताया कि निरीक्षण में मिला कि रैन बसेरे में मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरा तैयार है। तीमारदारों को कोई परेशानी न हो तथा ठंड से वे बच सकेंगे। रैन बसेरे में सभी सुविधाएं हैं। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी कौशिक व अस्पताल प्रबन्धक अभिषेक वालिया भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि कोई भी तीमारदार इमरजेन्सी में एन्ट्री कराकर निवास कर सकता है।