फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर सब्जी मंडी में कपड़े के थैले वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने कैंट की सदर बाजार सब्जी मंडी में कपड़े के थैले वितरित किए। क्लब ने 100 से अधिक लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी दिलाया। क्लब के सदस्यों ने सब्जी ले रहे लोगों को प्लास्टिक थैलों का इस्तेमाल करने से रोका। संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि प्लास्टिक धरती और जीवन को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक कई वर्षों तक पर्यावरण में जहर घोलती है। इसलिए कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अभिषेक पालीवाल, रम्यक जैन, सचिन यादव और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें