दौराला। जमालपुर गोमा गांव निवासी एवं सीडीआर विभाग में कार्यरत क्लर्क अर्पण के मोबाइल को साइबर ठग ने हैक कर 17 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर क्लर्क ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। तहरीर में अर्पण ने बताया कि उसके मोबाइल पर मेसेज की एक एपीके फाइल आई थी। उसने मेसेज खोलकर पढ़ा, जिसमें डेबिट कार्ड के पॉइंट की मदद से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी गई थी। मेसेज पढ़ने के दौरान उसका मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से 17 हजार रुपये निकाल लिए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।