मेरठ। उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजीव राय ने सहकारी गन्ना विकास समिति लि. हापुड़ के गबन के प्रकरण में लिपिक रोहित कुमार को निलंबित कर दिया है। उपगन्ना आयुक्त ने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि लिपिक के द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति हापुड़ की धनराशि को गलत तरीके से अपने खुद के बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, दस्तावेजी साक्ष्य, गवाहों के बयान और वित्तीय अभिलेखों के आधार पर सभी आरोप सिद्ध हुए। इसे लेकर लिपिक को निलंबित कर दिया गया। गबन की धनराशि की वसूली करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि उच्च स्तर से जांच अधिकारी नियुक्त कर विस्तृत जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की गई। संवाद