मोदीपुरम - आरएन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरियर की जानकारी देते वक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।
अंबाला हरियाणा स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से आए विनीत नारायण मुख्य वक्ता रहे। विनीत नारायण ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सही दिशा चुनने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास, लगन और सकारात्मक सोच भी जरूरी है। छात्रों को यह भी समझाया कि कॅरियर का चयन केवल पढ़ाई का विषय नहीं, बल्कि यह जीवन की दिशा और उद्देश्य तय करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। डायरेक्टर राजेश मित्तल ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को जीवन में दिशा देने का कार्य करते हैं और उन्हें अपनी क्षमता पर विश्वास करना सिखाते हैं।