शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हमारा संकल्प, स्वच्छ परिवेश कार्यक्रम
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एनसीसी की ओर से हमारा संकल्प, स्वच्छ परिवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता स्लोगन बनाए। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और मैदान में पड़े प्लास्टिक को एकत्रित किया और उस स्थान को साफ किया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास के स्थानों में गंदगी न करें और अन्य को भी ऐसा न करने दें। संवाद