सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास ने दामोदर कॉलोनी के पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। स्रोत : स्वयं
मेरठ। सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास ने रविवार को गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी के टंकी वाला पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। यह संस्था का 618वां स्वच्छता स्पॉट रहा। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी अभियान में भाग लिया। डॉ. विश्वजीत बैंबी, डॉ. मीना बैंबी, डॉ. सुधि कांबोज ने भी पार्क में सफाई कराई। कप्तान डॉ. प्रदीप सिंह व पंकज पहल रहे। टीम में अमित शर्मा, अर्पित भारद्वाज, अरुण शर्मा आदि रहे। संवाद