फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिवाली पर बाजारों में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। त्योहारों में कैंट बोर्ड की ओर से बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दिवाली के पंच दिवसीय त्योहारों को देखते हुए आबूलेन, सदर बाजार, लालकुर्ती आदि बाजारों में दिन-रात सफाई की जा रही है। कैंट बोर्ड के सफाई अधीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर छावनी क्षेत्र के सभी आठ वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। त्योहारों पर विशेष सफाई अभियान चल रहा है। रात्रि में सदर बाजार, आबूलेन में ठेले-खोमचे वालों के कूड़े को एकत्र करने के लिए विशेष टीमें लगी है। प्रत्येक बाजार में सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें