फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थंकर भगवंतो की प्रतिमाओं का मंजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पर्वराज पर्यूषण पर्व के आगमन से पहले सभी जैन मंदिरों में तीर्थंकर भगवंतों की प्रतिमाओं का मंजन होता है। इसी क्रम में रविवार को श्री ऋषभदेव भगवान दिगंबर जैन पंचायती मंदिर स्वराज पथ ढोलकी मोहल्ले में प्रतिमाओं का मंजन हुआ। यह प्रक्रिया शुद्धि के लिए की जाती है। प्रवक्ता विनेश जैन ने बताया कि सर्वप्रथम अष्ट धातु की प्रतिमाओं को नींबू से सफाई के बाद लौंग के पाउडर, रीठे के जल से और फिर गोले से पॉलिश के साथ यह प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस मंगल कार्य में विभोर, अनुपम, अमित, अनुज, अभिषेक, भारत अर्हम, उमेश सहित अन्य शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें