फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के परतापुर उपकेंद्र क्षेत्र में कार्यों के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सिविल लाइन, कंकरखेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक और नौचंदी उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फीडर, डिफेंस एंक्लेव के मंगलपुरी फीडर, सैनिक विहार के श्रद्धापुरी फीडर, पल्लवपुरम-एक के एफ पोकेट, सोफीपुर के शीलकुंज फीडर, एमईएस के सोफीपुर, सिविल लाइन के ईके रोड, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, गोल मार्केट, विवि उपकेंद्र के सूर्या नगर फीडर, जेल चुंगी फीडर, न्यू सूरजकुंड के फूलबाग, जागृति विहार-2, एल ब्लॉक के ब्लॉक फीडर में मरम्मत कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें