फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर में कूदा 12वीं का छात्र, बचाई महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में कूदा 12वीं का छात्र, बचाई महिला की जान
विज्ञापन

जानीखुर्द(मेरठ)। जानी गंगनहर पुल से गंगनहर में कूदी महिला को 12वीं के छात्र आकाश ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। कड़कड़ाती ठंड में आकाश ने महिला को गंगनहर से सही सलामत बाहर निकाल लिया।
थाना बालैनी गांव नंगला जिला बागपत निवासी महिला बृहस्पतिवार शाम जानी गंगनहर पुल के पास घूम रही थी। अचानक वह गंगनहर में पुल से कूद पड़ी। यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग एक-दूसरे से महिला को बचाने के लिए कहने लगे। इसी दौरान वहां से गांव नेक निवासी आकाश पुत्र सुरेश गुजर रहा था। उसने महिला को गंगनहर में डूबते देखा तो जान की परवाह किए बगैर गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आकाश सही सलामत महिला को निकाल लाया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, महिला की पुत्री का विवाह गांव कलंजरी में हुआ है। वह पुत्री से मिलने आई थी। महिला का किसी बात पर पुत्री से विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने इसी साल पास किया इंटर
महिला की जान बचाने वाले आकाश ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। आकाश किसी काम से जानी आया था। लोगों ने उसकी बहादुरी की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें