फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा को बाइक सवार युवक काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। परेशान छात्रा ने दूसरी जगह कोचिंग लगाया तो आरोपी वहां भी आने लगे। शनिवार दोपहर छात्रा को घर जाते समय मनचलों ने फिर से छेड़ा और जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवकों को घेर लिया। एक बाइक पर सवार तीन आरोपी भाग गए। पिता का आरोप है छेड़छाड़ होने पर कुछ दिन पूर्व थाने में तहरीर दी गई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार देर रात तक परिजन थाने पर रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें रविवार को आने की बात कहकर लौटा दिया। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छोले कुलचे खाते दिख रहे हैं। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें